घाट रोड़ की धसी सड़क का मेयर ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश
ऋषिकेश- नगर निगम महापौर ने त्रिवेणी घाट मार्ग स्थित सिंधी धर्मशाला के सामने धसी सड़क का मौका मुआयना किया ।इस दौरान उन्होंने तुरंत निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर की हृदय स्थली त्रिवेणी घाट जाने वाले मुख्य मार्ग की सड़क अचानक धसनी शुरू हो गई ।इस संदर्भ में स्थानीय व्यापारियों द्वारा मामले की जानकारी महापौर को दी गई। सूचना पर बिना समय गवाए मेयर कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई और बेहद बारीकी से सड़क का निरीक्षण किया।
उन्होंने निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलवा लिए और उनको जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महापौर ने बताया कि कुंभ के आगामी शाही स्नान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गंगा स्नान के लिए त्रिवेणी घाट आने की संभावना है। ऐसे मे जल्द से जल्द सड़क को दुरूस्त कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।ताकि किसी भी तरह का सड़क हादसा यहां घटित ना हो सके। महापौर की त्वरित कारवाई पर घाट रोड़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन शर्मा व अन्य व्यापारियों द्वारा उनका आभार जताया गया।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात