केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने एचएनबी गढ़वाल को रिसर्च स्कॉलर वेबसाइट पोर्टल खोलने के लिए चुना
श्रीनगर: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने हेमवंती नंदन गढ़वाल विवि के रिसर्च स्कॉलर्स के लिए वेबसाइट पोर्टल खोलने के लिए चुना है। इसके जरिए रिसर्च स्कॉलर्स को स्कॉलरशिप के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सारा कार्य पेपरलेस करने की कार्य योजना है। मंत्रालय ने इसे ट्रायल बेस पर कर रहा है, जिसके लिए गढ़वाल विवि का चयन किया गया हैकिसी भी देश के लिए उसके शोधकर्ता महत्वपूर्ण होते है। उनकी रिसर्च में धन की कोई परेशानी न हो। इसके लिए उन्हें केंद्र की तरफ से स्कॉलरशिप दी जाती है। कई बार इस स्कॉलरशिप को लेने के लिए शोधकर्ताओं को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं। लेकिन अब केंद्र सरकार छात्रों की सुविधा को लेकर इस सारे कार्य को पेपरलेस करने की कार्य योजना बना रही है। इस पेपरलेस ट्रायल के लिए देश को दो केंद्रीय विश्वविद्यालयों का चयन किया गया है। इन दो विश्वविद्यालयों गढ़वाल विवि और दिल्ली विश्वविधालय है। जिनमें इस प्रयोग को किया जाएगा।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला