भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले पुल का निर्माण कार्य हुआ तेज
चमोली– 7 फरवरी को ग्लेशियर फटने से चमोली में आई भीषण आपदा के बाद नीती घाटी के 12 गांव देश-दुनिया से आज भी अलग-थलग पड़े हुए हैं। यहां बीआरओ द्वारा रैणी गांव के पास ऋषिगंगा के ऊपर तेजी से वैली ब्रिज बनाने का काम जारी है। रात दिन यहां पर बीआरओ की सात से आठ मशीनें मार्ग के दोनों ओर काम में लगी हुई हैं। भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले पुल का निर्माण जोरों पर रात-दिन एक कर बीआरओ द्वारा यहां पर पुल के निर्माण के लिये काम किया जा रहा है, जो अंतिम चरण में है। ताकि देश-दुनिया से अलग-थलग पड़े नीती घाटी के गांवों के लोगों को जल्दी यातायात और देश के अन्य भागों से जोड़ा जा सके।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला