परमार्थ गंगा आरती पुलवामा हमले में शहीद हुये जवानों को समर्पित
ऋषिकेश– पुलवामा हमले में शहीद हुये सीआरपीएफ ( अर्द्धसैनिक बल) के 40 जवानों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुये परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदनन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि देश के उन सभी वीर योद्धाओं की देश भक्ति और पुरूषार्थ को नमन जिन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिये अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। 14 फरवरी वर्ष 2019 को पुलवामा आत्मघाती बम विस्फोट की कड़ी निंदा करते हुये पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि पुलवामा हमला आतंकवाद का बर्बर चेहरा है। पूरी दुनिया में आतंकवाद और उग्रवाद अलग-अलग नामों, संगठनों, क्षेत्रों और उद्देश्यों को लेकर पैर फैला रहा है और अब यह एक वैश्विक खतरा बन गया है। वर्तमान समय में यह न केवल किसी एक राष्ट्र के लिये बल्कि पूरी दुनिया के लिये एक बड़ा खतरा बन कर उभरा है अतः सभी राष्ट्रों को मिलकर एक ठोस रणनीति बनाकर आतंकवाद जैसी वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिये एकजुट होना होगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण