नमामि गंगे योजना के तहत 256 बड़े आस्था कलश रखे जाएंगे
हरिद्वार में शुरू होने जा रहे आस्था के पर्व महाकुंभ मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे। मेले के दौरान गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए मेला प्रशासन द्वारा घाटों पर आस्था कलश रखने की योजना बनाई गई है। हरकी पैड़ी सहित सभी प्रमुख घाटों पर नमामि गंगे योजना के तहत 256 बड़े आस्था कलश रखे जाएंगे। मेला अधिकारी दीपक रावत ने इन आस्था कलश का निरीक्षण कर बताया कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंचते हैं और अक्सर देखा गया है कि श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद अपने पुराने कपड़े गंगा जी में ही छोड़ देते हैं जिसकी वजह से गंगा प्रदूषित होती है ऐसे में यह आस्था कलश हरकी पौड़ी सहित सभी गंगा घाटों पर रखे जाएगे, उन्होंने बताया कि इन आस्था कलश में नीचे की तरफ छेद भी किए हुए हैं जिससे कपड़े कलश में रह जाएंगे और पानी नीचे की तरफ निकल जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना से गंगा को प्रदूषित होने से रोका जा सकेगा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण