देश के 5 राज्यों में करोना संक्रमित की संख्या बढ़ती देख देहरादून प्रशासन हुआ सतर्क
जहां पूरे देश में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं, वहीं देश के 5 राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिसको देखते हुए देहरादून प्रशासन सतर्क हो गया है।
आज 23 फरवरी से आशा रोड़ी बॉर्डर, रेलवे स्टेशन, जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर इन पांच राज्यों से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच जाएगी।
इन पांच राज्यों में महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। यहां से आने वाले लोगों की जिले के बॉर्डर पर कोरोना की जांच की जाएगी।
जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने अधिकारियों को कोरोना जांच पॉइंट स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं क्षेत्रों के एसडीएम को कोरोना जांच पॉइंट फिर से बनाने की तैयारी करने के लिए कहा गया है।
कोरोना के फिर से बढ़ते मामलों को देखते हुए जो निर्णय लिया गया है। साथ ही अतिरिक्त सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि 3 महीने पहले अनलॉक की के चलते आशा रोड़ी चेक पोस्ट, रेलवे स्टेशन और जौली ग्रांट एयरपोर्ट से कोरोना जांच पॉइंट हटाए गए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण