विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से की शिष्टाचार भेंट
ऋषिकेश-उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के ऋषिकेश पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों ही नेताओं ने प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि अनिल बलूनी लंबे समय के पश्चात ऋषिकेश पहुंचे हैं। भेंट मुलाकात के दौरान अग्रवाल ने कहा कि राज्य के विकास से संबंधित एवं केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं के क्रियान्वयन में बलूनी का बड़ा योगदान रहता है। जिसके लिए उन्होंने उनका आभार व्यक्त किया। राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने शिष्टाचार भेंट के दौरान कहा है कि जिस प्रकार उत्तराखंड विधानसभा के बाहरी दीवार पर नंदा राजजात के भित्ति चित्रों को प्रदर्शित किया गया है वह अपने आप में अभूतपूर्व है ।उन्होंने इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष को बधाई दी ।साथ ही, प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण (भराड़ीसैंण) में 1 मार्च से आहुत होने वाले बजट सत्र को लेकर भी चर्चा वार्ता भी की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण