मनःस्थिति बदलेगी तो शान्ति की संस्कृति स्थापित होगी- पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती
ऋषिकेश– प्रतिवर्ष 23 फरवरी को ‘‘विश्व शांति और समझ दिवस’’ मनाया जाता है। इस दिन वैश्विक स्तर पर शांति, समझदारी और सद्भावना बनाये रखने पर जोर दिया जाता है ताकि आपस में सद्भाव, शांति, प्रेम और भाईचारा बना रहे। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि ’’परोपकार की भावना और मानवीय मूल्यों के साथ जीवन जीने से ही आत्मिक शान्ति और विश्व शान्ति का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।’’ शान्ति की स्थापना से तात्पर्य केवल आंतरिक एवं बाह्य संघर्षों से सुरक्षा; हमारी सीमायें सुरक्षित हो यही तक सीमित नहीं हैं बल्कि सामाजिक सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, प्रत्येक व्यक्ति को मौलिक सुविधायें प्राप्त हो तथा सभी को गरिमामय जीवन जीने का अधिकार मिले यह भी शामिल हैं।
पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज से हैस्को संस्थापक, पर्यावरणविद् पदमश्री डाॅ अनिल प्रकाश जोशी जी ने परमार्थ निकेतन में भेंट की। माँ गंगा और हिमालय के विषय में चर्चा करते हुये कहा कि इनके इतिहास और आध्यात्मिक दृष्टिकोण पर और चिंतन करने की जरूरत हैं ताकि भावी पीढ़ियों को सही और सटीक जानकारी प्राप्त हो सके। डाॅ अनिल प्रकाश जोशी जी ने आगामी कार्यक्रम के लिये पूज्य स्वामी जी को आमंत्रित करते हुये कहा कि भारत में पूज्य स्वामी और संत अनेक हैं परन्तु पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज का गंगा, हिमालय और गांवों के प्रति जो चिंतन और पीड़ा है वह मुझे भी कार्य करने के लिये प्रोत्साहित करती है। पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि शांति की संस्कृति केवल संवाद से स्थापित नहीं हो सकती उसके लिये सतत, समावेशी और टिकाऊ विकास (सस्टेनेबल डेवलपमेंट), वैश्विक एकजुटता, मानवीय गरिमा और मानवाधिकारों का कठोरता से पालन करते हुये सभी को मिलकर सकारात्मक दिशा में प्रयास करना होगा तभी शांति की संस्कृति स्थापित की जा सकती है। शांति बनाए रखने के लिए सभी को प्रत्येक क्षण और अपनी हर श्वास के साथ प्रयास करना होगा जिससे एक बेहतर ग्रह और बेहतर भविष्य निर्माण की दिशा में बढ़ा जा सकता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण