काली मंदिर की चार दिवारी का विधानसभा अध्यक्ष ने किया विधिवत लोकार्पण
ऋषिकेश – विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने विधायक निधि से 3 लाख 70 हजार रुपये की लागत से आईडीपीएल कॉलोनी में स्थित काली मंदिर की चार दिवारी का आज पूजा अर्चना के बाद विधिवत लोकार्पण किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में विकास के कार्य संचालित किए जा रहे हैं । विकास के कामों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।उन्होंने कहा कि आईडीपीएल में अनेक मोटर मार्गो का डामरीकरण, पेयजल आपूर्ति, आदि तमाम कार्य संचालित किए गए हैं । जिसका लाभ स्थानीय जनता को मिल रहा है ।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि काली मंदिर में चारदीवारी की स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी जिसको विधायक निधि से पूरा किया गया है । उन्होंने कहा है कि इस स्थान पर सार्वजनिक कार्यक्रम संचालित करने के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। कहा कि ,आईडीपीएल के अंदर विकास कार्य कराने में आईडीपीएल प्रशासन व्यवधान उत्पन्न करता है।जिससे विकास का कार्य प्रभावित होते है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण