आउटसोर्स कर्मियों को उक्रांद का समर्थन
उत्तराखंड क्रांति दल ने आज आउटसोर्स कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन व्यक्त किया। इसके अलावा पिछले चार दिन से दून अस्पताल में धरने पर बैठे कोरोना वॉरियर्स स्वास्थ्य कर्मियों आंदोलन स्थल पर जाकर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया और अपना समर्थन पत्र भी सौंपा। उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने आंदोलनकारी स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने शासन प्रशासन से उनके नौकरी को नियमित किए जाने के बारे में मांग की है।
यूकेडी के अल्टिमेटम पर सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाओं को दो-तीन महीने के एक्सटेंशन देने पर सहमति जताई है। जिसका उत्तराखंड क्रांति दल विरोध करता है। यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि सरकार आंदोलनरत कर्मचारियों को एक दो माह का एक्सटेसन देकर आउटसोर्स कर्मचारियों के आंदोलन को तोड़ने का षड्यंत्र कर रही है। इसलिए यह मांग नहीं मानी जाएगी।
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल सत्ता में आने पर सबसे पहले सरकार की याचिका को सुप्रीम कोर्ट से वापस लेगा तथा वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम के अंतर्गत सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करेगा।
उत्तराखंड क्रांति दल की युवा मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा रावत ने आंदोलनकारी स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल पूरी तरह से उनके आंदोलन के साथ है तथा “समान कार्य समान वेतन” का पुरजोर समर्थन करता है। सीमा रावत ने कहा कि यदि सरकार जल्दी ही इनकी मांगों को स्वीकार नहीं करती है तो सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण