उपनल कर्मियों का उत्पीड़न हुआ तो सड़कों पर उतरेगा उक्रांद
देहरादून– धरने पर बैठे उपनल कर्मियों का वेतन काटे जाने के फरमान से उत्तराखंड क्रांति दल उग्र हो गया है। उत्तराखंड क्रांति दल ने अल्टिमेटम दिया है कि यदि अपनी मांगों को लेकर आदोलन कर रहे उपनल कर्मियों का वेतन काटा गया या बर्खास्त करने की कोशिश की गयी तो उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर जाएंगे।उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने आज यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सरकार उपनल कर्मियों की जायज मांग मानने के बजाय शांतिपूर्ण आंदोलन का दमन कर रही है। यूकेडी नेता सेमवाल ने कहा कि सरकार को समान कार्य के लिए समान वेतन की नीति तत्काल प्रभाव से लागू करना चाहिए। वरना यही कर्मचारी और उनके परिजन सरकार को आगामी चुनाव मे सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं। उक्रांद नेता वीरेंद्र थापा ने कहा कि यदि उपनल कर्मियों का वेतन काटा गया तो उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर जनान्दोलन छेड़ देगा। उत्तराखंड क्रांति दल ने मांग की सरकार यदि जरा भी संवेदनशील है तो तत्काल उपनल कर्मियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट मे दायर की गई याचिका को वापस लेकर सभी को नियमित कर दिया जाए। यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि सत्ता मे आने के बाद उत्तराखंड क्रांति दल वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत सभी आउटसोर्सिंग और अनियमित कर्मचारियों को नियमित कर देगा। उत्तराखंड क्रांति दल के नेता वीरेंद्र थापा ने कहा कि सभी आउट सोर्स कर्मचारियों को एकजुट होकर अपनी मांग के लिए संघर्ष करना चाहिए। गौरतलब है कि उपनल कर्मी लंबे समय शोषण का शिकार हैं और अपना भविष्य को लेकर अनिश्चितताओं के भंवर मे डोल रहे हैं। इस बार के आंदोलन से लगता है कि सभी आर पार के मूड मे हैं।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज