राज्यपाल उत्तरप्रदेश श्रीमती आनन्दी बेन पटेल जी एवं स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी की हुई भेंटवार्ता
ऋषिकेश- राज्यपाल उत्तरप्रदेश श्रीमती आनन्दी बेन पटेल जी एवं परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज की भेंटवार्ता हुई। पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने माननीय राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल जी को परमार्थ निकेतन में होने वाली दिव्य गंगा आरती में सहभाग हेतु आमंत्रित किया और उन्होंने सहर्ष इस आमंत्रण को स्वीकार किया। पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने राष्ट्रीय कवि संगम से जुड़े सभी कवियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिये आशीर्वाद प्रदान करते हुये माननीय श्री इंद्रेश कुमार जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य एवं संरक्षक राष्ट्रीय कवि संगम एवं उपस्थित सभी कवियों को माँ गंगा जी आरती में सहभाग हेतु आमंत्रित किया।
अयोध्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य राष्ट्र साधक श्री इंद्रेश कुमार जी द्वारा लाये गये ’’सबके राम सबमें राम’’ लाकेट का विमोचन हुआ’’ पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने पहला लाकेट सबसे पहले श्री चंपत राय जी, महामंत्री श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या, को पहनाया।
राष्ट्र साधक श्री इंद्रेश कुमार जी एवं श्री चंपत राय महामंत्री श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या ने पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज को श्री राम मन्दिर की सुन्दर प्रतिकृति भेंट की। तत्पश्चात श्री रामजन्म भूमि, हनुमान गढ़ी, सरयू दर्शन और पूज्य संतों का दर्शन करते हुये अयोध्या में परमार्थ निकेतन गुरूकुल की तर्ज पर एक गुरूकुल खोलने की पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने इच्छा व्यक्त की ताकि वे दिव्य नगरी अयोध्या की दिव्यता और पवित्रता को बनाये रखने के लिये सरयू जी की आरती के साथ-साथ यहां कि स्वच्छता और हरियाली को बनाये रखने हेतु सहयोग कर सके। पूज्य स्वामी जी ने कहा कि परमार्थ निकेतन की आरती विश्व विख्यात है विश्व के विभिन्न देशों से आने वाले श्रद्धालु परमार्थ निकेतन गंगा आरती में सहभाग करने हेतु उत्सुक रहते है उसी तरह सरयू जी की आरती को भी विशाल, भव्य और दिव्य स्वरूप प्रदान किया जा सकता है। पूज्य स्वामी जी ने अयोध्या के पूज्य संतों से भी रूद्राक्ष वन रोपण के विषय में चर्चा करते हुये वहां से प्रस्थान किया।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल