14 मार्च को श्रीनगर विधानसभा में कांग्रेस निकालेगी जनाक्रोश रैली
देहरादून- उत्तराखंड कांग्रेस केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने जा रही है। इसी के तहत कांग्रेस राज्यभर में छह रैलियां निकालने जा रही है। इस जनाक्रोश रैली की शुरूआत 14 मार्च को श्रीनगर विधानसभा से होगी। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में तीन जनाक्रोश रैलियां गढ़वाल मंडल में व तीन कुमाऊं मंडल में आयोजित की जाएंगी। आगामी 14 मार्च को श्रीनगर गढ़वाल से जनाक्रोश रैलियों का श्री गणेश किया जाएगा व 25 मार्च को हल्द्वानी में रैली होगी। जनाक्रोश रैलियों में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत राज्य के सभी वरिष्ठ नेता भी प्रतिभाग करेंगे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज