उपनल कर्मियों के मुद्दे पर इंटक कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
नियमितीकरण और मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलित उपनल कर्मियों के मुद्दे पर इंटक कांग्रेस ने सरकार को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इंटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने कहा उपनल कर्मचारी लंबे समय से समान कार्य-समान वेतन की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। जिन उपनल कर्मियों ने कोराना काल में फ्रंट लाइन में जानजोखिम में डालकर कार्य किया, लेकिन अब सरकार उन्हें नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन सहित लंबित मांगों को हल करने के बजाए उन्हें हटाने पर तुली है। इस दौरान उन्होने आंदोलित उपनल कर्मियों के विषय में मुख्य सचिव से मुलाकात करने की बात कही है साथ ही जल्द मांगें ना माने जाने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज