आइएमए कैडेट के दो पक्षों मामूली बात मैं भिड़े, आइएमए प्रशासन ने शुरू की जांच
देहरादून– भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में कैडेट आपस में भिड़ गए। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्षों में मारपीट हुई और मामला बमुश्किल शांत कराया गया। आइएमए प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कैडेटों में बहुत ही मामूली बात पर विवाद शुरू हुआ। कहासुनी से शुरू हुआ मामला कुछ ही देर में मारपीट तक जा पहुंचा। जिसमें कई कैडेट को चोटें भी आई हैं। पता चला है कि मारपीट दो समूह में हुई पर कुछ ही देर में यहां खासा मजमा लग गया। किसी तरह मामला शांत कराया गया। आइएमए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अकादमी में प्री-कमीशन ट्रेनिंग के दौरान जेंटलमैन कैडेटों में मारपीट का मामला तीन मार्च की रात को हुआ। इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। अकादमी के नियमों के अनुसार दोषी कैडेटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अकादमी में न केवल देश बल्कि विदेश के भी जेंटलमैन कैडेटों को प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्तमान में यहां कई विदेशी कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण लेने वाले ये विदेशी कैडेट उन देशों से हैं, जिनके भारत के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। दो देशों के बीच मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने के लिए ये देश अपने कैडेट आइएमए में प्रशिक्षण के लिए भेजते हैं। घटना में कुछ विदेशी कैडेटों के भी शामिल होने की बात आई है।जिससे अकादमी प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण