देवडोलियों का तीर्थ नगरी में होगा ऐतिहासिक स्वागत -अनिता ममगाई
*मेयर ने ली श्री देवभूमि लोकसंस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति से जुड़े सदस्यों की बैठक*
ऋषिकेश- आस्था के महाकुंभ में देवडोलियों का ऋषिकेश आगमन पर भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा।इस दौरान लोक संस्कृति के रंगों से देवभूमि सराबोर रहेगी। महाकुंभ में देवडोलियों के आगमन पर उक्त आयोजन को भव्य रूप देने के लिए महापौर अनिता ममगाई ने श्री देवभूमि लोकसंस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति से जुड़े सदस्यों की बैठक ली।
नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में आगामी 23 अप्रैल को गढवाल एवं कुमाऊं सहित देशभर के विभिन्न शहरों से आने वाली देवडोलियों के नगर आगमन और 24 अप्रैल को नगर भ्रमण कार्यक्रम की रुप रेखा तय की गई।समिति की संरक्षक व नगर निगम मेयर अनिता ममगाई ने बताया कि ऋषिकेश के त्रिवेणीघाट पर देव डोलियां कुंभ स्नान के लिए एकत्रित होंगी। ऋषिकेश से ही शोभायात्रा के जरिए देव डोलियां हरिद्वार को प्रस्थान करेंगी। कुंभ महापर्व में उत्तराखंड सहित भारत के सुदूर क्षेत्रों हिमाचल, असम, मुम्बई आदि स्थानों से देवडोलियां स्नान के लिए हरिद्वार पधारती हैं, जिसकी व्यवस्था शासन-प्रशासन द्वारा की जाती रही है। उन्होंने बताया कि देवडोलियों के देवभूमि आगमन के दौरान अभिनंदन व स्वागत के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी।इस दौरान तीर्थ नगरी को दुल्हन की तरह सजाया जायेगा।बताया कि,इस वृृहद धार्मिक उत्सव में शहर की तमाम धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं को भी जोड़ा जायेगा।बैठक मेंं समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत , उपाध्यक्ष बंशीधर पोखरियाल, संयोजक संजय शास्त्र, डीएस गुसाईं, गंभीर सिंह मेवाड़ आदि मोजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण