लंगूर कार्ड नदी पर पुल का निर्माण ना होने से स्थानीय लोगोंवा आप पार्टी ने किया प्रदर्शन
कोटद्वार- आजादी के बाद से दुग्गड़ा क्षेत्र के लंगूरगाड नदी पर पुल निर्माण न होने से स्थानीय जनता को बहुत मुसिबतों का सामना करना पड़ रहा है जिसको देखते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता तहसील परिषर में पहुच कर सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन भेजा। ज्ञापन देने में ग्राम जुआ पट्टी शीला 4, तहसील कोटद्वार के ग्रामवासी व अन्य गांव भैड़गांव, बुंगधार, बंगला, चण्डादोनी, बोरगांव के गांववासी थे । यहां के निवासियों ने मांग की है कि इन सभी गांव व मुख्य सड़क के बीच लंगूरगाड़ है उस पर भारतवर्ष की आजादी से अभी तक पुल का निर्माण नहीं हुआ है। वही आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बरसात के मौसम में लंगूर नदी का जल स्तर अत्यधिक बड़ जाता है जिस कारण कई ग्राम वासियों के साथ दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं साथ ही बरसात के समय जंगली जानवरों का भी खतरा बना रहता है और जंगली जानवर घरो तक पहुंच जाते हैं और पालतू जानवरों को मार देते हैं । इसी के चलते 2 वर्ष पूर्व भी ग्राम युवा की महिला बाली देवी को बरसात के मौसम में बाघ ने अपना निवाला बना दिया था ।चुनाव के समय दोनों दल इस पुल के निर्माण की बात कहते हैं किंतु चुनाव होने के बाद सब भूल जाते हैं । उक्त पुल जिस स्थान पर बनना है उसका चिन्हिकरण कई बार हो चुका है किंतु चिन्हिकरण के बावजूद भी आज तक पुल का निर्माण नहीं हो सका। जिस कारण ग्राम वासियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है । आम आदमी पार्टी मांग करती हैं कि उक्त पुल का निर्माण अति शीघ्र किया जाए व शासनादेश जारी कर ग्राम वासियों की आवाजाही को सुगम व सरल बनाया जाये। अगर सरकार ने हमारी मांग को जल्द पूरा नही किया तो आप पार्टी आंदोलन करने के लिए भाध्य होना पड़ेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण