कांग्रेश प्रदेश में निकालेगी सात विशाल रैलियों–धस्माना
कोटद्वार- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एव जिला प्रभारी सूर्यकांत धस्माना ने आज कोटद्वार पँहुच कर 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और किस तरह से 2022 में प्रदेश में सरकार बनाई जाए इसको लेकर कार्यकर्ताओ से चर्चा की। इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जनता में प्रदेश सरकार को लेकर भारी आक्रोश है। चार वर्षों में त्रिवेन्द्र सरकार ने प्रदेश को गर्त में धकेल दिया है। महंगाई चरम पर पँहुच गयी है। बेरोजगारों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इन चार वर्षों में राज्य सरकार बेरोजगारो को रोजगार देने में पूरी तरह विफल हुई है। जनता के आक्रोश देखते हुए कांग्रेस राज्य में सात विशाल रैलीयां निकालेगी जिसका शुभारम्भ 14 मार्च से श्रीनगर गढ़वाल से होगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण