साल्ट उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त के पर्यवेक्षक
देहरादून– उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जनपद अल्मोडा की 49-सल्ट विधानसभा क्षेत्र के आगामी उपचुनाव के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों उपनेता प्रतिपक्ष श्री करण महरा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आर्येन्द्र शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने उपनेता प्रतिपक्ष श्री करण महरा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आर्येन्द्र शर्मा को सल्ट विधानसभा क्षेत्र में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह द्वारा दोनों पर्यवेक्षकगणों से अपेक्षा की गई है कि वे विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेतागणों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित करते हुए आम सहमति से पार्टी द्वारा अधिकृत किये जाने वाले प्रत्याशी के चयन हेतु अपनी गोपनीय आख्या अतिशीघ्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण