नये प्रदेश अध्यक्ष कौशिक को महाराज ने दी बधाई
देहरादून। चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने हरिद्वार विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को उत्तराखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएँ दी है। चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने भाजपा हाईकमान द्वारा प्रदेश संगठन की कमान हरिद्वार विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक को सौंपे जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते उन्हें शुभकामनाएं देने के साथ-साथ इसके लिए पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। महाराज ने कहा कि श्री मदन कौशिक भारतीय जनता पार्टी के बहुत वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं और वह पार्टी में अनेक दायित्व संभालने के अलावा प्रदेश की भाजपा सरकारों में कई बार मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होने कहा कि श्री मदन कौशिक जी के प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। निश्चित रूप से उनके नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा नये कीर्तिमान स्थापित करेगी।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात