स्मार्ट वेडिंग जोन में महापौर का हुआ ‘स्मार्ट अभिनंदन
*फुटकर व्यवसायियों को आत्मसम्मान के साथ व्यवसाय का मौका देना निगम का लक्ष्य-अनिता ममगाई*
ऋषिकेश- देहरादून रोड स्थित बालाजी बगीचे के बाहर नगर निगम ऋषिकेश के प्रथम स्मार्ट वेडिंग जोन मे सुव्यवस्थित ढंग से व्यापार चलाने का अवसर देने के लिए फल एवं सब्जी विक्रेताओं ने आज दोपहर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई का पुष्प मालाओं सहित फल एवं सब्जियों की मालाएं डालकर जोरदार अभिनंदन किया।
ऋषिकेश के प्रथम स्मार्ट वेंडिंग जोन पर योजना से जुड़े लोगों ने नगर निगम मेयर का अभिनंदन किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश मैं फुटकर व्यापार को सुव्यवस्थित करने करने एवं स्ट्रीट वेंडरों को व्यवस्थित कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य के साथ योजना को शुरू किया गया था।
उन्हें खुशी है कि चंद माह में ही निगम की इस महत्वाकांक्षी योजना के शानदार परिणाम धरातल पर दिखाई देने लगे हैं।उन्होंने कहा कहा कि सड़कों के किनारे अस्थायी फड़ एवं ठेली लगाने वाले स्ट्रीट वेंडरों का योजना से जुड़कर व्यवसाय तो बड़ा ही है ,साथ ही उन्हें सुरक्षा की गांरटी भी निगम प्रशासन ने मुहय्या कराई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण