ऐता चरखे मोटर मार्ग के पुनः डामरीकरण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
कोटद्वार–कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दुगड्डा ब्लॉक के ऐता चरखे मोटर मार्ग डामरीकरण को लेकर ग्रामीणों ने तहसील परिसर में पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इस मोटर मार्ग से 13 ग्राम सभाओं को जोड़ा गया है, और इसका डामरीकरण का कार्य 2011 में शुरू हुआ था। जो 2016 में जाकर खत्म हुआ। वही इस मोटर मार्ग को बने हुए 2 वर्ष भी नहीं हुए थे, कि यह जगह जगह से टूट गई जिसके कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। जिससे आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना होती रहती है। इन सभी समस्याओं को लेकर आज हमारे द्वारा एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही मांग की गई इस मोटर मार्ग का कार्य पुनः किया जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण