पुलिस ने 10 लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार
सहसपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है त्यूणी के रहने वाले 3 अफीम तस्करों को चौकी धर्मावाला पुलिस द्वारा आल्टो कार सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक विकासनगर वीरेंद्र दत्त उनियाल ने खुलासा करते हुए बताया कि थानाध्यक्ष सहसपुर नरेंद्र गहलावत के नेतृत्व में उप निरीक्षक दीपक मैठानी चौकी प्रभारी धर्मावाला के द्वारा बद्रीपुर गांव में चैकिंग के दौरान तीन अफीम तस्करो को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई। पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ में पता चला की अफीम त्यूणी क्षेत्र के आसपास से छोटी छोटी मात्रा में इकट्ठा कर सस्ते दामों पर खरीदने के बाद देहरादून और चंडीगढ़ में सप्लाई किया करते थे। पकड़े गये अभियुक्तों से बरामद की गयी 2 किलो अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹ 10 लाख आंकी जा रही है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण