भूलेख स्वर्गीय कर्मचारी महासंघ व उत्तराखंड लेखपाल संघ के कर्मचारी धरने में बैठे
लक्सर तहसील परिसर में आज भूलेख संवर्गीय कर्मचारी महासंघ व लेखपाल संघ के कर्मचारी दो दिवसीय कार्य बहिष्कार पर बैठ गए हैं।इनकी मांग है कि तहसीलदार व नायब तहसीलदार की अनुपस्थिति में उनका कार्यभार जो मुख्य प्रशासनिक अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी को दिया जाता है।वह न्याय उचित नहीं है धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि जो प्रशासनिक अधिकारी व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का प्रमोशन तहसीलदार व नायब तहसीलदार पद पर किया जा रहा है।वह तर्कसंगत नहीं है इससे हमारी वरिष्ठता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।हमारी वरिष्ठता को खतरा पैदा हो गया है सरकार को प्रशासनिक अधिकारी व मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को तहसीलदार व नायब तहसीलदार के पद पर प्रमोशन देने की इस योजना को रोकना होगा।जिसके विरोध में आज प्रदेश भर में हम लोगो ने दो दिवसीय कार्य बहिष्कार किया है। लेखपाल व भूलेख सवर्गीय अधिकारियों के धरने पर बैठ जाने से क्षेत्र की जनता को परेशानी हो रही है।और उन्हें तहसील संबंधी कामकाज कराने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।कुछ कार्य तो ऐसे हैं जो पूरी तरह ठप हो चुके हैं जो 2 दिनों तक नहीं हो पाएंगे।वहीं लक्सर उपजिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी का कहना यह बात सच है। लेखपाल संघ व भूलेख समवर्गीय अधिकारियों के धरने पर जाने से तहसील कार्य में रुकावट आ रही हैं। लेकिन हम लोग जो अपने स्तर से कर सकते हैं कोशिश कर रहे हैं।हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि आम आदमी को परेशान न होने दिया जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण