महापौर ने अपने कैंप कार्यालय को भगवा रंग में रंगवाया
*हर राष्ट्रवादी विचारधारा वाले व्यक्ति की रगों में बसता है भगवा-अनिता ममगाई*
*ऑरेंज सिटी का सपना भी एक दिन करेंगे साकार- मेयर*
ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने आज अपने कैंप कार्यालय को पूरी तरह से भगवामय रंग में रंगा दिया।
महापौर ने बताया कि साधू संतों की इस देवभूमि में हर हिंदू वादी व्यक्ति के खून में भगवा रंग रचा बसा है।ऋषिकेश की पहचान इस रंग से सदियों से बहुत गहरे से जुड़ी है।जनमत संग्रह में शहर की जनता ने यदि अपनी पूर्ण सहमति जताई तो जल्द ही अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक व पर्यटन नगरी ऋषिकेश को ऑरेंज सिटी के रंग में रंगने का सपना एक दिन जरूर साकार होगा। उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व शहर के संत महात्माओं और महामंडलेश्वरों की बैठक में संतो की भावनाओं को देखते हुए उन्होंने देवभूमि ऋषिकेश को ऑरेंज सिटी के रूप में सजाने और संवारने का आश्वासन दिया था।जिसके लिए उनके द्वारा निगम बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाया गया ।लेकिन कुछ भगवा विरोधी पार्षदों ने महज राजनैतिक रोटियां सेकने के लिए हंगामा बरपाना शुरु कर दिया।उनके विरोध प्रदर्शन की वजह से उक्त प्रस्ताव बैठक में पारित नही हो सका।जिसे लेकर हम अब जनता की अदालत में जायेंगे।जनमत संग्रह के बाद एक राय बनी तो शहर को जरूर ऑरेंज सिटी के रूप में सजाया जाएगा। हालांकि स्वैच्छिक रूप व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के रंंग को भगवामय बनाने के लिए स्वतंत्र हैं और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापारियों द्वारा इस मुद्दे पर समर्थन के साथ अपने प्रतिष्ठानों के साइन बोर्डो को भगवा रंग में रंगा भी जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण