कुंभ मेला पुलिस समाजसेवी संस्थाओं और आरएसएस कार्यकर्ताओं का लेगी सहयोग
धर्मनगरी हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ के मुख्य शाही स्नानों पर कुंभ मेला पुलिस हरिद्वार में कार्य कर रही संस्थाओं व संघ के कार्यकर्ताओं की मदद लेगी जिसके लिए संघ से व हरिद्वार में कार्य कर रही विभिन संस्थाओं से लगातार बातचीत चल रही है। कुंभ आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि उनके द्वारा मुख्य शाही स्नानो के लिए हरिद्वार में कार्य कर रही संस्थाओं व आरएसएस से सहयोग मांगा गया था जिसके बाद प्रांत प्रचारक युद्धवीर सिंह ने शाही स्नान के लिए कुंभ मेला पुलिस की मदद के लिए कार्यकर्ताओं से सहयोग मांगा तो हर कोई सहयोग को तैयार हो गया है। कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि जिस तरह से पिछले महाशिवरात्रि पर हुए शाही स्नान पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले मुख्य शाही स्नान पर्व भी काफी संख्या में श्रद्धालु मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए हरिद्वार पहुंचेंगे, जिसके लिए पहले से ही तैयारी रखी जा रही है, हमने हरिद्वार में कार्य कर रही समाजसेवी संस्थाओं और आरएसएस के पदाधिकारियों से भी सहयोग मांगा जिसमें सबकी सहमति बन गई है और किस दिन हमें कितने कार्यकर्ताओं की आवश्यकता होगी इसके लिए वार्तालाप चल रहा है फिलहाल अभी संख्या निश्चित नहीं हुई है। संजय गुंज्याल ने बताया कि जब स्थानीय निवासियों का सहयोग पुलिस को मिलता है तब पुलिस भी सफल होती है। इसी को देखते हुए हमने कार्य कर रही संस्थाओं व आरएसएस की मदद मांगी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण