बीमारियों से निपटने के लिए समय समय पर रक्त जांच कराया जाना बेहद आवश्यक -अनिता ममगाई
ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के साथ-साथ नियमित रूप से रक्त की जांच कराए कराया जाना भी बेहद आवश्यक है।इससे समय पर जघन्य बीमारियों का भी पता लग जाता है और समय से उपचार प्रराम्भ होने पर बीमारियों से निपटना भी संभव हो जाता है।
उक्त विचार नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने आज दोपहर निगम प्रांगण में डॉक्टर लाल पैथ लैब द्वारा आयोजित निशुल्क रक्त समूह जांच शिविर में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए व्यक्त किए। शनिवार को निगम प्रांगण में आयोजित रक्त जांच शिविर में शुगर कोलेस्ट्रोल, हीमोग्लोबिन की निशुल्क जांच की गई ।बड़ी संख्या में लोग लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। महापौर के आग्रह पर आयोजनकर्ताओं द्वारा तमाम अन्य महत्वपूर्ण जांच भी 50 प्रतिशत छूट के साथ शिविर में आए लोगों के लिए कर दी जिसके लिए लोगों ने महापौर को साधुवाद भी दिया। इस दौरान लैब के सेंट्रल मेनेजर सौरभ कुमार ,कृष्ण कुमार ,रंजीत मौर्य, रेणू नौटियाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण