महापौर ने किया बाबा साहेब की संगमरमर की मूर्ति का अनावरण
*संविधान रचयिता डॉ अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता सदैव रहेगी कायम -अनिता ममगाई*
ऋषिकेश- संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर की संगमरमर की भव्य प्रतिमा का अनावरण आज हो गया। मेयर ने मूर्ति शुद्धीकरण के लिए हवन संपन्न कराकर मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम संपन्न कराया गया। नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने अंबेडकर चौक स्थित अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि देश के संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव आम्बेडकर के बताए गए मार्ग पर चलने से ही समाज का विकास सम्भव है।बाबा साहेब समाज के सच्चे मार्गदर्शक थे। बाबा साहब के लिखे संविधान पर पूरा देश चल रहा है । उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए लोंगों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने बाबा साहेब के बताए बातों को याद दिलाया एवं कहा कि अधिकार के लिए शिक्षित बनो, संगठित बनो एवं संघर्ष करो। कार्यक्रम में मौजूद उपस्थिति को महापौर ने जानकारी देते हुए बताया कि

विगत वर्ष नगर निगम की ओर से देश के संविधान रचियता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि स्वरूप अंबेडकर चौक का जीर्णोद्धार कराकर उनकी फाइबर की प्रतिमा स्थापित की गई थी । विगत 12 अगस्त को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनकी प्रतिमा से संविधान की पुस्तक चोरी कर दी गई जिसके बाद बाबासाहेब के अनुयायियों द्वारा फाइबर की मूर्ति के बजाय संगमरमर की मूर्ति स्थापित करने की मांग की गई थी जिसे पूर्ण करते हुए आज बाबा साहेब की भव्य संगमरमर की मूर्ति स्थापित कर दी गई है।इस अवसर पर पार्षद कमलेश जैन,लष्मी रावत, कमला गुनसोला, विजय बडोनी, प बिजेंद्र मोगा, मनीष बनवाल, अनीता प्रधान, अजीत गोल्डी, गुरविंदर सिंह गुरी, भगवान सिंह पवार, प्रमोद शर्मा, राजू नरसिंभा, पार्षद बिरेंद्र रमोला राधा रमोला, पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर,रोमा सहगल, यशवंत रावत, प्रिया ढकाल, अक्षय खेरवाल, प्रशांत कुमार, डीपी रतूड़ी, राजेश कोठियाल, राजाराम, चुन्नू लाल गुप्ता, राजेश खंडवाल, रेखा सजवान, गौरव कैंथोला, दीपाक जाटव,राजू शर्मा,जॉनी लांबा, प्रिंस गुप्ता, रूपेश गुप्ता, सुभाष जायसवाल, हेमलता चौहान गोपाल रावत , चरणजीत काजू बी एन तिवारीआदि मोजूद रहे।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला