जिला क्रिकेट लीग मैच का बलूनी पब्लिक स्कूल में पूर्व राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ
कोटद्वार– जिला क्रिकेट एसोसिएशन पौड़ी द्वारा क्रिकेट लीग मैचो का शुभारम्भ बलूनी पब्लिक स्कूल में किया गया । जिला क्रिकेट लीग मेच का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने किया ।मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे जसबीर राणा को जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसके बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा नेगी क्रिकेट अकेडमी एवं एवीएन क्रिकेट के खिलाड़ियों का परिचय करवाया गया । जिसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा खेल की शुरुआत करवाई गई । प्रथम जिला लीग मैच में नेगी क्रिकेट एकेडमी द्वारा 37.4 ओवर मे 257 रन बनाकर जीत हासिल की,अविनाश कुमार प्लयेर ऑफ़ द मेच रहे। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा के अतिरिक्त शुधान्शु नेगी,गजेंद्र नेगी,सूरज राणा,बॉबी बिष्ट सहित कई पदाधिकारी एवं खिलाडी शामिल रहे ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण