वनाग्नि पर रोक नही लगी तो दस साल बाद सूख जाएंगे अस्सी प्रतिशत जलस्रोत
देवाल: जंगलों में लगातार लग रही आग से जहां प्राकृति वनस्पति स्वाह हो रहा हैं वही वायुमंडल दूषित होता जा रहा हैं। जंगलों में वनाग्नि रोकने के लिए ग्राम पंचायत पूर्णा में पर्यावरणविद् वृक्ष मित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी के नेतृत्व में तथा ग्राम प्रधान मनोज कुमार, महिला मंगल दल अध्यक्ष साबुली देवी व वन सरपंच अध्यक्ष गोविंद राम सोनी के साथ बैठक की जिसमें वनाग्नि रोकने का संकल्प लिया गया। गोष्ठी में ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए पर्यावरणविद् वृक्ष मित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा जिस प्रकार से आगजनि से पूरे पहाड़ धधक रहे है उससे वातावरण दूषित हो रहा है, समय रहते इन पर रोक नही लगाई गई तो वो दिन दूर नही होगा जब सांस, त्वचा व आँखों की बीमारियाँ फैलेंगी। इस प्रकार के तपिश से आने वाले दस सालों में अस्सी प्रतिशत जलस्रोत सूखने के कगार पर होंगे जिसका सीधा असर हमारे खेतों, जानवरो व आने वाली पीढ़ी पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि फायर सीजन के बजट का लाभ ग्राम प्रधानों, वन सरपंचों को मिले और अपने गांव से लगे जंगलों की जम्मेदारी उन्हें दी जाए। एक स्वतंत्र एजेंसी हो जो वनाग्नि पर अपनी नजर रखे तभी इस मानव जनित आपदा पर रोक लगेगी। प्रधान मनोज कुमार ने कहा जंगल हमारे धरोहर हैं वनाग्नि को रोकने के लिए सभी को आगे आने की जरुरत है। महिला मंगल दल के अध्यक्षा साबुली देवी ने कहा हमारे पूर्वजों ने बच्चों की भांति परवरिश कर हमारे जंगल बचाएं हैं हमें भी इन्हें बचाकर अपने बच्चों के लिए रखना होगा। वन सरपंच गोविंदराम सोनी ने जंगलों में लग रही आग पर चिंता जाहिर करते हुए वन पंचायतों को सशक्त बनाने और उन्हें पूर्ण अधिकार देने की मांग करते हुए कहा कि तभी वन पंचायतें स्वतंत्र कार्य कर सकेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण