उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की कक्षा दसवीं की परीक्षा निरस्त व 12वीं की स्थगित– अरविंद पांडे
देहरादून- कोरोना महामारी के दृष्टिगत परीक्षार्थियों की सुरक्षा और बचाव हेतु उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षाओं को निरस्त करने तथा कक्षा 12 वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने अपनी फेसबुक वॉल के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को
दृष्टिगत रखते हुए उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षाओं को निरस्त करने तथा कक्षा 12 वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इससे पूर्व सीबीएसई दिल्ली द्वारा कोरोना संक्रमण को देखते हुए हाई स्कूल की परीक्षा को निरस्त हुआ इंटरमीडिएट की परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया था। जिसके बाद राज्य सरकार ने भी कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज