सतपुली पुलिस की मदद से असहाय वृद्ध को मिला वृद्धाश्रम में सहारा
पौड़ी:सतपुली थाना क्षेत्र के अंतर्गत देर रात ड्यूटी में तैनात कॉन्स्टेबल तेज सिंह को एक लाचार बुजुर्ग व्यक्ति परेशान हालात में घूमते हुए दिखायी दिया। कॉन्स्टेबल द्वारा उक्त बुजुर्ग ब्यक्ति को भोजन करवाकर थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैथवाल को अवगत किया गया। थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैंथवाल ने उक्त बुजर्ग से थाने में पूछताछ की तो बुजर्ग ने अपना नाम नजीर अहमद पुत्र अब्दुल अहमद शेख निवासी जम्मू बताते हुए कहा कि मैं गाजियाबाद से जम्मू के लिए बीते 10 दिनों से पैदल चलकर यहां पहुँचा हूँ। जिस पर थानाध्यक्ष द्वारा बुजर्ग की रुकने की उचित व्यवस्था की गयी व अगले दिन सतपुली
चिकित्सालय में उनका स्वास्थ दिखवाकर कर कोविड टेस्ट कराया।
थानाध्यक्ष ने बुजुर्ग को ग्राम- मलेठी स्थित स्थानीय ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्धा आश्रम में ठहराया। थानाध्यक्ष सतपुली द्वारा आज उक्त बुजुर्ग की कुशलक्षेम ली गयी और आवश्यक जरूरत के सामान को उन्हें भेंट किया। सतपुली थाना पुलिस द्वारा बुजर्ग के घर से सम्पर्क किया जा रहा है।पुलिस द्वारा बुजुर्ग को घर भेजने की भी व्यवस्था की जाएगी।
जनपद पौड़ी पुलिस का प्रत्येक कोरोना वॉरियर जनता की सहायता के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी की आवश्यकता हो तो 112 पर कॉल करें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण