एंटीजन टेस्ट के नाम पर ज्यादा पैसा लेने वाली पैथोलॉजी लैब पर पुलिस ने मारा छापा
कोटद्वार। कोरोना संक्रमण काल में कोरोना के नाम पर फर्जी तरीके से एंटीजन टेस्ट के नाम पर कीमत से ज्यादा पैसे वसूलने वाली एक पैथोलॉजी लैब पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस के द्वारा फर्जी तरीके से की जा रही एंटीजन टेस्ट की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पदमपुर निवासी हरीश नेगी के साले सुनील रावत ने देवी रोड स्थित माही पैथोलॉजी लैब में कोरोना का एंटीजन टैस्ट करवाया। जहां पर माही पैथोलॉजी लैब के संचालकों ने एंटीजन टैस्ट कराने के बदले सुनील रावत से नौ सौ रूपये वसूले गये, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सीआईयू टीम व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने लैब का निरीक्षण किया। पीड़ित के द्वारा लैब पर लगाये गये आरोपो को ही सही पाया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार जोशाी व सीआईयू टीम के निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि लैब संचालक के खिलाफ जांच के बाद आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण