अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को किया सीज
लक्सर: कोरोना काल में भी अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। लक्सर में पुलिस ने गंगा नदी से अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया है। पुलिस ने वाहनों की अवैध खनन की रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है। जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली अंतर्गत भीकमपुर चौकी की पुलिस टीम और चौकी प्रभारी भीकमपुर मनोज नौटियाल उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार अवैध खनन को रोकने को लेकर मंगलवार को गश्त कर रहे थे। तभी रामपुर राय घटी गंगा नदी में अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर-ट्राली के चालकों से खनन से संबंधित दस्तावेज मांगे। जो चालकों के पास नहीं थे। पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पुलिस चौकी भीकमपुर में सीज कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण