पुलिस ने 24.50 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप पुलिस ने स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन अन्य युवक को लूट की योजना बनाने के आरोप में पकड़ा है। पांचों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चामुंडा मंदिर के पास दो संदिग्ध युवक खड़े है. मुखबिर की सूचना पर ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी विनोद फर्त्याल अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया. दोनों युवक की जब तलाशी ली गई तो उनके पास से 24.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम महेंद्र राजपूत निवासी आजाद नगर और सोनू वाल्मी निवासी चामुंडा मंदिर बताया है. पुलिस के मुताबिक ये स्मैक वो बिलासपुर अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति से खरीद कर लाए थे, जिसकी पुड़िया बनाकर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में बेचते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण