पुलिस कप्तान पौड़ी पी0 रेणुका देवी ने मिशन हौसला के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर नन्हे बालको को किया सम्मानित
उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा “मिशन हौसला” मुहिम चलाई जा* रही है जिसके तहत पुलिस द्वारा असहाय/जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है मिशन हौसला के तहत पौड़ी पुलिस कप्तान पी0 रेणुका देवी के निर्देशन में जनपद के प्रत्येक थाने में *“कम्यूनिटी बास्केट”* बनाया गया है। जिसमे थाना क्षेत्र के *स्थानीय नागरिको द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियो के लिये राशन, सब्जी, दवाई व मेडिकल उपकरण* दिये जा रहे है। जिसके क्रम में *आरव गैरोला उम्र 07 वर्ष व अर्नव गैरोला उम्र- 05 वर्ष ने कोतवाली पौड़ी में बने कम्यूनिटी बास्केट में 10 राशन किट देकर अपना योगदान दिया। उक्त कार्य हेतु पुलिस कप्तान के द्वारा इनकी प्रशंसा करते हुए उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी! वही पुलिस कप्तान ने आम जन से कोविड गाइडलाइन ओर कोविड कर्फ्यू का पूर्ण पालन करने की अपील की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण