बदल फटने से पौड़ी श्रीनगर मार्ग अवरुद्ध, प्रशासन की टीम मौके पर
पौड़ी -आपदा कंट्रोल रूम पौड़ी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 30 मई 2021 को प्रातः लगभग 3.30 बजे ग्राम बैग्वाडी के आमसेरा तोक पट्टी नदलस्यूं तहसील पौड़ी में पास बादल फटने व मलबा पत्थर आने से श्रीनगर पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग-119 अवरुद्ध हो गया । बदल फटने की इस घटना में कोई जनहानि एव पशु हानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि एक क्षतिग्रस्त गौशाला में 3 पशु थे जिन्हे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
मार्ग को भी यातायात हेतु खोल दिया गया है। बदल फटने की इस घटना से ग्राम बैग्वाडी जाने का पैदल संपर्क मार्ग व ग्राम मल्ली, श्रीकोट, कालढुंग व बैग्वाडी की पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। जिला प्रशासन की टीम ने तत्काल प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर घटना का मुआयना किया। घटना स्थल पर उपजिलाधिकारी, राजस्व निरीक्षक, पुलिस की टीम मौजूद है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण