विधानसभा कर्मचारी एवं उनके परिजनों को कोविड-19 की लगी प्रथम डोज़
देहरादून।स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विधानसभा भवन, देहरादून में 18 वर्ष से 45 वर्ष तक आयु के विधानसभा क़र्मिको एवं उनके परिजनों को कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज़ लगवाये जाने के लिए कैम्प का आयोजन किया गया। जिसका निरक्षण उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि कोविड वैक्सीन को लेकर डरें नहीं, यह सुरक्षित है,और आस-पास के लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर विधानसभाध्यक्ष ने विधानसभा के क़र्मिको एवं उनके परिजनों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क एवं सेनिटाइजर भी वितरित किए। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन को लेकर किसी तरह का डर या संशय रखने की ज़रूरत नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सभी लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील करता हूं जो वैक्सीन लेने के लिए योग्य हैं। आइए साथ में भारत को कोविड-19 से मुक्त बनाए!” अग्रवाल ने वैज्ञानिकों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूती देने में जिस तेजी से हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने काम किया है वो उल्लेखनीय है।इस अवसर पर विधानसभाध्यक्ष ने विधानसभा के माननीय सदस्यों से भी अपील की है कि वो भी अपनी सुविधानुसार विधानसभा भवन में अपने परिजनों को कोविड वैक्सीन लगवा सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए विधानसभा के क़र्मिको से अपील करते हुए कहा है कि सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें आवश्यक रूप से मास्क एवं सामाजिक दूरी बनाकर रखें एवं हाथों को लगातार सैनिटाइज करते रहे।श्री अग्रवाल ने कहा कि सतर्कता में ही बचाव है एवं तभी हम प्रदेश में कोरोना संक्रमण को फैलने से बचा सकते हैं।
इस अवसर पर डॉ सतीश डोभाल, डॉ हरिमोहन त्रिपाठी सीनियर फार्मासिस्ट कमल फर्सवाण, विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल, उपसचिव चंद्र मोहन गोस्वामी, अनु सचिव नरेंद्र रावत, अनु सचिव हेम पंत, वरिष्ठ निजी सचिव अजय अग्रवाल, अनु सचिव मनोज कुमार, प्रमोद पांडेय, हेम गुरानी, राजीव बहुगुणा, योगेश उपाध्याय, हिमांसु त्रिपाठी, प्रवीण जोशी, मुकेश हटवाल, सुरक्षा अधिकारी प्रदीप गुणवंत, व्यवस्था अधिकारी दीपचंद सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण