ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत कस्बा सतपुली में किया जागरूक
सतपुली-समाज में दिनोंदिन बढ़ रहे नशे, ड्रग्स एवं मादक पदार्थों के सेवन एवं अवैध व्यापार की रोकथाम हेतु, ड्रग्स जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।जिसके तहत पुलिस कप्तान पौड़ी पी0 रेणुका देवी द्वारा आम जन को जागरूक करने लिये जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।इस क्रम में सतपुली पुलिस द्वारा आज आम जन को नशे के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य में “ड्रग्स जागरूकता सप्ताह” का शुभारम्भ किया गया है।कस्बा सतपुली में उप0 निरी0 इंद्रजीत राणा ने जीप टेक्सी चालको को ड्रग्स जागरूकता के साथ ही यातायात नियमों के पालन करने और कोविड 19 नियमो के सम्बंध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल ने बताया की वाहन स्वामियों व चालकों को नशे, ड्रग्स एवं मादक पदार्थों के दुषपरिणामों के प्रति जारगरुक किया जा रहा हैl साथ ही सभी से नशे के अवैध कारोबार के सम्बन्ध में पुलिस को सुचित करने का आग्रह भी किया गया। वही उन्होंने बताया की ड्रग्स जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत स्कूली बच्चो में ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। जिस से नॉनिहालो के माध्यम से हर घर तक नशा उन्मूलन के सम्बंध में सभी को जागरूक किया जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण