नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री से महापौर ने की मुलाकात
ऋषिकेश- उत्तराखंड के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने सचिवालय में मुलाकात की। इस दौरान महापौर ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर उनसे राज्य की उन्नति व समृद्धि की दिशा में काम करने की कामना की। नगर निगम महापौर ने मुख्यमंत्री से सचिवालय में उत्तराखंड के ग्यारहवें नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मेयर ने उन्हें गंगाजली भी भेंट की। महापौर ने बताया कि एक युवा नेता के रूप में पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड की बागडोर शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपी गई है। निश्चित ही वे युवा सोच के बूते के राज्य को प्रगति के शिखर पर ले जाने में कामयाब रहेंगे।इस दौरान निगम पार्षद अनीता रैना भी मोजूद रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण