जनपद पौड़ी पुलिस ने की मानवता की मिसाल पेश
जनपद पुलिस ने एक बार फिर से मानवता की मिसाल पेश की है। मामला कस्बा सतपुली थाना क्षेत्र का है जहां पर आज दोपहर में पैठाणी निवासी बिजली देवी ग्राम नलाई अपने 24 वर्षीय बेटे ज्ञान सिंह को किडनी की बीमारी से ग्रस्त होने के बाद डायलसिस करने के लिए बस से हंस फाउंडेशन अस्पताल चमोली सेण ले जा रही थी । कस्बा सतपुली पहुंचते ही बिजली देवी के पुत्र ज्ञान सिंह की बस में ही मृत्यु हो गई । बेटे को बेसुध पड़ा देखा मां का रो रो कर बुरा हाल था। ऐसे में मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा उसके मृत बेटे को बस से बाहर निकाला गया । इस दौरान पीड़ित महिला द्वारा ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल गजेंद्र और कुलदीप से बेटे के मृत शरीर को घर ले जाने के लिए मदद मांगी गई। जिसके बाद ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी द्वारा तुरंत थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैथवाल को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैथवाल द्वारा असहाय महिला की मदद करने हेतु अपने हाथ आगे बढ़ाएं और उनके मृत बेटे के शरीर को उसके पैतृक निवास पहुंचाने के लिए मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ जीप की व्यवस्था की गई। जिसके बाद असहाय महिला द्वारा सतपुली पुलिस का आभार व्यक्त किया गया । वाकई जनपद पौड़ी पुलिस का यह प्रयास सराहनीय और काबिले तारीफ है जिसकी सराहना की ही जानी चाहिए।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज