पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया
कोटद्वार ;अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय हरीश रावत जी को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष एवं गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसजनो द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार व्यक्त करते हुए नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की है।
कांग्रेस हाईकमान द्वारा चुनाव अभियान समिति का हरीश रावत को अध्यक्ष,गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष,प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष,जीत राम,तिलक राज बेहड़ ,रणजीत रावत एवँ भवन कापड़ी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने पर खुशी जाहिर की है।
पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि हम कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं तथा सभी लोग एक जुट होकर 2022 के विधनसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता तक पहुँचने का कार्य करेंगे।प्रदेश व देश का आम जनमानस भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये से प्रताड़ित है जिसका खमियाजा भाजपा को भुगतना ही होगा।
बधाई देने वालों में पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा,सेवादल जिला अध्यक्ष,महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा,विनोद रावत,वीरेंद्र रावत,श्रीधर बेदवाल,बीरेन्द्र पाल सिंह बिष्ट,प्रेम सिंह पयाल,आशुतोष कण्डवाल,रजनीश रावत,सौरभ पाण्डेय,महेश शाह,महेश नेगी,अतुल नेगी,दिनेश शर्मा आदि शामिल थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण