गुरु पूर्णिमा पर्व पर महापौर ने लिया संतों, महंतों और महामंडलेश्वरों का आशीर्वाद
ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने गुरु पूर्णिमा पर्व पर संतो,महंतो और महामंडलेश्वर ओं का आशीर्वाद लिए।इस पावन पर्व पर नगर निगम महापौर ने शहर वासियों को भी पर्व की बधाई दी। गंगा दर्शन के पश्चात महापौर ने शहर के विभिन्न प्रमुख संतो, महंतो और महामंडलेश्वरों से भेंट वार्ता कर उनसे आशीर्वाद लिया। महापौर कृष्ण कुंज आश्रम, रामानंद आश्रम, सिद्वपीठ हनुमान मंदिर, श्री स्वामी जगन्नाथ आश्रम,जय राम आश्रम एवं भगवान गिरी आश्रम पहुंची और तमाम संतों को पुष्प भेंटकर उन्हें पर्व की बधाई दी।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि गुरु के बिना जीवन अधूरा है। गुरु के चरणों में जाने वाले भक्तों पर भगवान सदा अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं।महापौर ने कहा कि गुरु की शरण में आने से मानव जीवन के श्रेष्ठ संस्कार सिंंचित होते है । गुरु मानव जीवन का समाधान है, जिसके भी जीवन में कोई उलझन हो तो उसे गुरु की शरण में जाना चाहिए। जीवन की हर समस्या व उलझन का समाधान सच्चे संत,आर्दश धर्माचार्य और श्रेष्ठ गुरु क्षण भर में कर दिया करते हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण