कैबिनेट बैठक में वर्रचुवल शामिल हुए प्रभारी मंत्री
रूद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी गुप्तकाशी मंडल कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने आए जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में पहुंच कर कैबिनेट की बैठक में वर्चुवल भाग लिया।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं रुद्रप्रयाग एवं चमोली जिलों के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज 20 जुलाई से भ्रमण कार्यक्रम पर है। उन्होंने पूर्व में रुद्रप्रयाग एवं चमोली में जिला कार्यसमिति की बैठकों में भाग लेने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में अनेक विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, उसके पश्चात वह मंगलवार को रुद्रप्रयाग पहुंचे जहां उन्होंने गुप्तकाशी में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग करने से पूर्व जिला कलेक्ट्रेट पहुंच कर कैबिनेट बैठक में वर्चुअल शामिल हुए। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब जिले का कोई प्रभारी मंत्री अपने प्रभारी जिले से कैबिनेट की बैठक में वर्चुअल शामिल हुआ।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज