वैक्सीनेशन अभियान का मेयर के प्रयासों से चंद्रेश्वर नगर में लगा कैम्प
ऋषिकेश- राजकीय चिकित्सालय की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज मलिन बस्ती के चंदेश्वर नगर में 18 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग के लिए वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया। नगर निगम मेयर अनिता ममगाई के प्रयासों से आयोजित वैक्सीनेशन कैंप में युवाओं में टीकाकरण को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया।
उत्तराखंड के विभिन्न शहरों के साथ तीर्थ नगरी ऋषिकेश में भी वैक्सीनेशन अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। बृहस्पतिवार को चंद्रेश्वर मंदिर के सभागार में वार्ड संख्या 1,2 और 3 के लोगों के लिए वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के सैकड़ों युवा लाभान्वित हुए। नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर कैंप का शुभारंभ कराया।इस अवसर पर महापौर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच के चलते विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक देश में चल रहा है।इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को हराने के लिए लोगों को सरकार की ओर से जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए। वैक्सीन के जरिए ही कोरोना को हराया जा सकता है।इस दौरान पार्षद रूपा देवी, पार्षद प्रियंका यादव, पार्षद पुष्पा मिश्रा , विजय बडोनी, चेतन चौहान, राहुल सक्सेना(नर्सिंग ऑफ़सर), डॉ नवीन चंद,डॉ पंकज कुमार, धीरज पाल,तेज बहादुर यादव ,देवदत्त शर्मा, सुजीत यादव, किशन मंडल, पंकज शर्मा, चंदेश्वर यादव, राजकुमार ठाकुर, गौरव केन्थुला,राजाराम ,चुनूं गुप्ता, जितेंद्र जयसवाल, महेंद्र बर्मा,आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण