आर पी आई के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
देहरादून- RPI(A) के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात कर प्रदेश की तमाम जन समस्याओं से अवगत कराया। नैनीताल जिले से राजधानी पहुँचे यशपाल आर्य ने लालकुआं विधानसभा के गौलापार के बागजाल को नगर पंचायत बनाने, जहरीले नाले के पाइप लाइन को अंडर ग्राउंड कराने के लिए धन स्वीकृत कराने सहित दमुआ ढुंगा काठगोदाम में स्थित अंबेडकर आदर्श जूनियर हाई स्कूल को आर्थिक स्वीकृति देने का मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने आईएमसी द्वारा संचालित आईटीआई से बाहर निकाले गए 50 संविदा कर्मचारियों को रोजगार देने की मांग भी की है। मांग पत्र का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य को भरोसा दिलाया है कि वह जल्द से जल्द इन सभी मामलों में कार्यवाही करेंगे। आश्वासन से उत्साहित दिखे प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने मंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण