मुख्यमंत्री धामी ने रानीपोखरी पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले दिनों नदी के अधिक बहाव से क्षतिग्रस्त हुए रानी पोखरी पुल स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एक सप्ताह में अस्थायी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के निर्देश दिये। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से भी मुलाकात की। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता श्री हरिओम ने विस्तार से जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित यातायात को जल्द से जल्द सुचारू किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने थानों भोगपुर के मार्ग को जल्दी दुरुस्त कर यातायात को खोलने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुल के टूटने की जांच के निर्देश दिये गये हैं। रानीपोखरी के पुल को फिर से बनाया जाएगा। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, अपर प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, जिलाधिकारी आर राजेश कुमार, बीआरओ के कर्नल मिलन मठ, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात