रूसी बाईपास के पास अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिरी कार
नैनीताल- हल्द्वानी रोड में रूसी बाइपास के पास एक कार अनियंत्रित होकर 150 फ़ीट गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार बीच में ही पेड़ से टकराकर रुक गई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के मुताबिक पालम कॉलोनी पूर्वी दिल्ली निवासी मुकेश कुमार अपने साथियों के साथ रविवार को घूमने के लिए नैनीताल आए हुए थे। जो आज अपने सेंट्रो वाहन से वापस लौट रहे थे। युवकों का वाहन रूसी बाईपास के समीप पहुंचा ही था कि गति अधिक होने के कारण मोड़ में वाहन अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़ते हुए खाई में गिर गया। सड़क से 150 फिट नीचे जाने के बाद कार एक पेड़ से टकराकर रुक गई। सूचना पर मौके पर पहुची तल्लीताल पुलिस, एसडीआरएफ ने एक घंटे की मशक्कत के बाद 4 युवकों को खाई से निकालकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचा जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण