महिला अपने तीन बच्चों के साथ कूदी शक्तिनगर में
देहरादून के थाना सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला अपने तीन बच्चों समेत नहर में कूद गई। रब्बानी पत्नी शहज़ाद निवासी हसनपुर थाना सहसपूर द्वारा अपने तीनो बच्चों के साथ शक्ति नहर विकासनगर में आत्महत्या का प्रयास किया। लोगों ने महिला और एक बच्ची को नहर से बाहर निकाल लिया था, लेकिन दो बच्चों का अब तक कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। जबकि नहर से रेस्क्यू की गई बच्ची की मौत हो गई है।
पुलिस को करीब एक बजे सूचना मिली कि एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ शक्ति नहर पुल नंबर-1 से छलांग लगा दी है। थाना विकासनगर से पुलिस बल और जल पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला और बच्ची को नहर से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
महिला की पहचान रब्बानी पत्नी शहजाद निवासी ग्राम हसनपुर सहसपुर और मृतक बच्ची की पहचान जिया पुत्री शहजाद उम्र 3 वर्ष के रूप में हुई है। नहर में डूबे दो अन्य बच्चों जैनद 13 साल और जैद 12 साल की तलाश के लिए एसडीआरएफ का अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार महिला का पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिससे नाराज होकर उसने अपने बच्चों समेत नहर में छलांग लगा दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण