भाजपा के एक और विधायक ने धरना देकर किया सबको हैरान
उत्तराखंड की भाजपा सरकार में मंत्री बंशीधर भगत के धरने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि भाजपा के एक और विधायक ने धरना देकर सभी को हैरत में डाल दिया है. खास बात यह है कि भाजपा के ये विधायक अपने ही घर के बाहर धरने पर बैठे थे. उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी धरने पर मौजूद रहे.दरअसल, विधायक विनोद चमोली धर्मपुर विधानसभा से चुनकर आए हैं. उन्होंने आज अपने ही घर के बाहर लोगों के साथ धरना दिया. यह भी मामला स्थानीय समस्याओं से जुड़ा था. ऋषि विहार के लोगों ने आज अपनी एक मांग को लेकर विधायक के घर पर जमावड़ा लगा दिया. नेहरू कॉलोनी स्थित विधायक विनोद चमोली के आवास के बाहर लोगों ने विधायक को चुनाव के दौरान उनके आश्वासन की याद दिलाई.इस मामले पर लोग विरोध कर ही रहे थे कि विधायक विनोद चमोली भी अपने घर के बाहर चल रहे इस विरोध में सड़क पर ही धरने पर बैठ गए. उन्होंने लोगों को उनके इस विरोध में साथ होने की बात कही. फिर इसके बाद लोगों को जमकर लताड़ लगाते हुए यह भी बताया कि उनकी मांग को पूरा करने के लिए वे जुटे हुए हैं. कुछ ही दिनों में उसका शासनादेश भी जारी होने जा रहा है.बता दें ऋषि विहार स्थित नाले को अंडर ग्राउंड करने का भरोसा चुनाव के दौरान विधायक ने जनता को दिलाया था. जिसके पूरा न होने और चुनाव नजदीक होने कारण लोगों का गुस्सा उनके घर के बाहर दिखाई दिया. हालांकि विधायक विनोद चमोली ने बड़ी ही समझदारी से उनके इस विरोध में खुद को शामिल कर लिया.इस मामले पर विनोद चमोली ने कहा लोग चुनाव नजदीक आता देख परेशान हैं. उन्हें लग रहा है कि शायद यह काम नहीं होगा, लेकिन मैंने उनकी जानकारी उन्हें दे दी है. इस मामले पर उनके प्रयास के बाद जल्द ही शासनादेश होने वाला है. इस काम की शुरुआत की जाने वाली है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण